आगरा, जून 6 -- जनपद में आठ जून से शुरू हो रहीं पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को केंद्रों तक आवागमन सुगम करने के लिए शुक्रवार को यातायात प्रभारी ने ई-रिक्शा ऑटो चालकों के साथ गोष्ठी की। उन्हें परीक्षा के बारे में बताया और अभ्यर्थियों को केंद्रों तक लाने ले जाने के लिए शहर के रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से सेंटर तक का किराया भी निर्धारित किया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जनपद में आठ जून, नौ जून व दस जून को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए जिलेभर में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी विभिन्न साधनों से कासगंज तक आएंगे, यहां से उन्हें परीक्षा केंद्रों तक सकुशल पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा व ऑटो काफी मददगार साबित होंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु समय से...