शामली, जून 11 -- शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा-2026 के अंतिम दिन बुधवार को जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। अंतिम कडी परीक्षा केन्द्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नही दिया गया। जनपद के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज एवं कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन, किसान इंटर कॉलेज थानाभवन, श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला सहित कुल 11 परीक्षा केंद्रों ...