हमीरपुर, जून 5 -- हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आगामी आठ जून से संपन्न कराई जाने वाली तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एएसपी एके वर्मा ने परीक्षा केंद्र पीजी कॉलेज कुछेछा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। एएसपी ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा के निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशो...