पुलिस भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं का डीआईजी ने लिया जायजा
इटावा औरैया, जून 10 -- इटावा। पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस डीआईजी यमुना प्रसाद ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेजों में बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीआईजी ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, संचार व्यवस्था व अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल तथा सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.