पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। आगामी आठ, नौ और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.