सिद्धार्थ, मार्च 12 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत शहर स्थित बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को आयोजित की जानी है। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, प्रवेश एवं निकास द्वार, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अ...