पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
औरैया, जून 6 -- औरैया, संवाददाता। आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- UP Police Constable Exam 2026 : यूपी सिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.