हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में समन्वय बैठक हुई। शनिवार और रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए तैनात सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा, नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि...