कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा का गुरुवार को रिहर्सल किया गया। कोषागार से पेपर निकालने से लेकर स्टेशनरी को परीक्षा केंद्रों में ले जाने का रिहर्सल किया गया। पेपर में जिन अफसरों की ड्यूटी लगी, उनकी टाइमिंग को चेक किया गया। सकुशल पेपर पहुंचने की टाइमिंग को नोट किया गया। फिर उस पर रिस्पांस टाइमिंग को देखा गया। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों की लेकर हर स्थिति को जांचा गया है। पेपर को कोषागार में रखवा दिया गया है। पेपर व स्टेशनरी को लाने व ले जाने की टाइमिंग को देख लिया गया है, जिससे अफसर समय से सामग्री लेकर सेंटर में पहुंच जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...