पुलिस भर्ती परीक्षा आज से
रामपुर, जून 7 -- रामपुर। जिले में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई। जिसके बाद केंद्रों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि जिले में आठ, नौ व 10 जून को यह परीक्षा कुल 16 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें प्रतिदिन 8256 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि,तीन दिन में 24768 परीक्षार्थी शामिल होंगे।एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों और कमरों की सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग के लिए एक त्रिस्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा आज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.