अमरोहा, मार्च 12 -- अमरोहा, संवाददाता। उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों पर 14 व 15 मार्च को होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर अमरोहा पुलिस ने शहर में ट्रैफिक संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग शहर में दो दिन के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह व अनुज मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 व 15 मार्च को बिजनौर मार्ग व रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहनों के संचालन को पूरी तरह से बंद रखा गया है। इस दौरान शहर से गुजरने वाले वाहनों को रिंग रोड या अन्य वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। जोया रोड स्थित बंबूगढ़ चौराहे से नौगावां सादात रोड तक ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखा जाएगा। सिर्फ अभ्यर्थियों के वाहनों को लेकर कोई रोक-ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.