मुरादाबाद, जून 9 -- पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों व उनके परिजनों को परेशानियों से बचाने के लिए नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर रैन बसेरों में निशुल्क ठहरने की व्यवस्था की है। मंगलवार को अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह के द्वारा इंपीरियल स्थित शेल्टर होम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, वहां रुके परीक्षार्थियों व उनके परिजनों को फलों का भी वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...