पुलिस भर्ती परीक्षा : रेलवे और बस स्टेशन पर रही परीक्षार्थियों की भीड़
आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। इसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। भीषण गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। जिन परीक्षार्थियों की सोमवार को पहली पाली में परीक्षा थी, उनमें से अधिकतर एक दिन पूर्व ही शहर में आ गए थे। दूसरी पाली के परीक्षार्थियों के आने का क्रम सोमवार को सुबह से शुरू हो गया था। रेलवे और बस स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों के लोकेशन वाले क्यूआर कोड के स्टीकर पुलिस की ओर से लगाए गए हैं। संबंधित परीक्षा केंद्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही परीक्षार्थी के मोबाइल पर लोकेशन आने से काफी सहूलियत मिली। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.