पुलिस भर्ती परीक्षा : अंतिम दिन 305 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे
मेरठ, जून 10 -- एएस इंटर कालेज मवाना में पुलिस आरक्षी की भर्ती के लिए अंतिम दिन 305 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया। बुधवार को पहली पाली में 480 में से 321 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा दूसरी पाली में 480 में से 334 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत सिंह ने केंद्र पर उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्र अधिकारी मवाना पंकज लवानिया, प्रभारी निरीक्षक मवाना ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, नोडल अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर धीरज सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुमार त्यागी स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉक्टर कपिल कुमार, केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर मेघराज सिंह के साथ केंद्र का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- 5523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.