पुलिस भर्ती परीक्षाः अंतिम दिन 2300 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
बिजनौर, जून 10 -- जनपद में आयोजित तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 2300 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जबकि 8164 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। बुधवार को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में कुल 5232 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 4013 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1219 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 4151 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1081 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 2300 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.