बागपत, जून 2 -- बागपत। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा है। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में विशेष व्यवस्था की है। ऐसा इसलिए कि गैर जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस गाइड की भूमिका निभाएगी। जनपद में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 33 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आठ जून से शुरू होने वाली तीन दिवसीय परीक्षा में छह पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में बिजनौर, हापुड आदि जिलों अभ्यर्थी शामिल होंगे।

हेल्प डेस्क की व्यवस्था अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी,...