प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- तीन दिनों तक चली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर को लेकर परीक्षार्थियों में एक बार फिर बेचैनी रही। परीक्षार्थी प्रश्नपत्र में आने वाले सवालों को लेकर चर्चा करते दिखे। तीन दिन तक दो पालियों में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्नपत्र अलग-अलग आए। गणित, हिंदी के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को लेकर भी परीक्षार्थी उलझे रहे। केंद्र से बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थी प्रश्नों को लेकर चर्चा करते रहे। उनका कहना था कि इस बीच सभी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बेहद कठिन आ रहे हैं। पिछले दिनों हुई एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न कठिन थे लेकिन बाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रश्न भी अधिकांश की समझ में नहीं आए। अब सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न भी अधिकांश की समझ से परे रहे। परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बीच सभी प्रतिय...