जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को जनपद के 19 केंद्रों पर होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने को कहा। परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। ...