बागपत, जून 11 -- जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा का बुधवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय परीक्षा के अंतिम दिन 2447 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 8497 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। खेकड़ा के परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर दूसरी बार परीक्षा दे रहा अलीगढ़ का रहने वाला अभ्यर्थी बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है। दरअसल, बागपत में तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा आठ जून को शुरू हुई थी। बुधवार को परीक्षा का अंतिम दिन रहा। दो दिनों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद बुधवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण और बेहद व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की दोनों पालियों के लिए कुल 10942 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली की परीक्षा में 5472 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से 4228 अभ्यर्थी ही परीक्ष...