आगरा, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं और विवादों का चोली-दामन का साथ छूटता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा में एक जातिगत विकल्प को लेकर हुए हंगामे की गूँज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को आगरा के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में पूछे गए एक सवाल ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया। कक्षा सात की संस्कृत (संस्कृति) की परीक्षा में 'पंडित' शब्द के प्रयोग को लेकर शिक्षक संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे एक विशेष वर्ग का अपमान करार दिया है।क्या है विवादित प्रश्न? मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में कक्षा सात की संस्कृत की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र के पांचवें नंबर पर एक पहेली (प्रहेलिका) पूछी गई थी: 'वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन पंडित नहीं है?' जैसे ही यह प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.