पुलिस भर्ती की दौड़ में गश खाकर गिरे सात अभ्यर्थी
रायबरेली, अक्टूबर 6 -- रायबरेली,संवाददाता। शहर के गोरा बाजार स्थित 25वि पीएसी वाहिनी परिसर में मंगलवार को पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता दौड़ में अचानक कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। दौड़ के दौरान एक के बाद एक अभ्यर्थी गश खाकर जमीन पर गिरने लगे। इससे भर्ती स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में बीमार पड़े अभ्यर्थियों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। मंगलवार को पीएससी मैदान में पुलिस भर्ती में आए अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान गश खाकर गिरने से हाल बिगड़ गई। इसमें जिला अस्पताल में भर्ती कराए अभ्यर्थियों में प्रतापगढ़ की पूर्वी (22), शिवानी मिश्रा (23), रीतू (23), जया शुक्ला (27) और मोहम्मद शहजाद (24) शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.