चंदौली, अप्रैल 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे में चंदौली मार्ग पर गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक सेना और पुलिस की भर्ती के लिए अपने दो साथियों के साथ दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही लोग उसे सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल और उसके बाद ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव निवासी राजकुमार राजभर के दो बेटे गुलाब, रोहित और किशन के अलावा दो बेटी हैं। माता रेशमा का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। राजकुमार अपने बड़े बेटे गुलाब के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। राजकुमार ने रोहित और किशन को सकलडीहा कोतवाली के ओड़ौली गांव स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.