कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 4 -- UP News: यूपी के एटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाने गए युवक की अचानक मौत हो गई। रेस लगाते समय वह अचानक बैठ गया। एक बार उठकर उसने दोबारा दौड़ लगाई, लेकिन आगे जाकर गिरा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने अनहोनी की आशंका में उसका पोस्टमॉर्टम भी कराया। कोतवाली नगर के मोहल्ला रैबाड़ी के रहने वाले शिवम उपाध्याय पुलिस और अन्य फोर्स में भर्ती होने के लिए तैयारियां कर रहा था। वह रोजाना फिजिकल फिटनेस के लिए दौड़ लगाता था। शुक्रवार की सुबह अपने साथियों के संग पुलिस लाइन मैदान में दौड़ लगाने गया था। कुछ देर रेस लगाने के बाद वह अचानक से बैठ गया। हालांकि कुछ देर आराम के बाद फिर से दौड़ लगाने लगा, लेकिन दूसरी बार में वह कुछ दूर चला और गिर गया। ब...