अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा बीएससी का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आठ दिन पूर्व वह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। ढूंढने में नाकाम परिजनों ने एसपी से गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करने की गुहार लगाई है।मामला थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव हमीदपुरा का है। यहां पर रमेश सैनी का परिवार रहता है। उनकी पत्नी रजनी देवी के मुताबिक उनका 18 वर्षीय बेटा विशाल जेएस हिन्दू कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है और वह साथ में पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा है। शिकायती पत्र के अनुसार विशाल बीती नौ मार्च की सुबह लगभग चार बजे रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए वह घर से निकला था लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं आया। परिजनों ने मोबाइल पर कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्विच ऑफ होने ...