पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से पूरा किराया वसूलने पर हंगामा
हाथरस, जून 8 -- सादाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट दिए जाने के निर्देशों के बावजूद हाथरस डिपो की एक बस में अभ्यर्थियों से पूरा किराया वसूलने का मामला सामने आया। इसे लेकर अभ्यर्थियों और बस परिचालक के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद बस को सादाबाद कोतवाली लाया गया। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से आगरा पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी-78 एलएन-0472 के परिचालक अजय कुमार ने करीब 50 अभ्यर्थियों से पूरा किराया वसूला। अभ्यर्थियों ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए आधा किराया लेने की मांग की, लेकिन परिचालक ने ऐसे किसी आदेश की जानकारी न होने की बात कहकर छूट देने से इंकार कर दिया। विवाद उस समय बढ़ गया जब एक अभ्यर्थी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.