पुलिस भर्ती: जिले के पांच केन्द्रों पर 8, 9 व 10 जून को होगी लिखित परीक्षा
कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। उप्र आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जिले के पांच केन्द्रों पर होगी। यह परीक्षा 8, 9 व 10 जून को तीनों दिन दो-दो पालियों में होगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने अधिकारियों से कहा है कि सभी अधिकारी पूर्व में भी परीक्षाओं का सफल संचालन कर चुके हैं, किन्तु छोटी-सी असावधानी भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया है कि ड्यूटी का सटीक आवंटन, प्रश्नपत्र के बॉक्स की सील को सुरक्षित ढंग से समय पर खोलना, वितरण एवं संकलन की प्रक्रिया तथा प्रश्नपत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह भी पढ़ें- पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.