रामपुर, जुलाई 1 -- सैदनगर। अजीमनगर पुलिस ने पुलिस बैरियर तोड़ने वाले एक और आरोपी को पकड़ा है। आरोपियों ने राजस्व टीम पर हमला किया था। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मंगलवार को पुलिस नें एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला थाना क्षेत्र के खौद चौराहे का था। करीब दो माह पहले राजस्व टीम खनन से भारी वाहनों का चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्वार के ओर से आ रहे खनन से भरे डंपर को टीम ने रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने अपने वाहन राजस्व टीम के कर्मचारियों पर चढ़ाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कोई भी कर्मचारी चोटिल नहीं हुआ। आरोपी पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए अपने वाहन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच डंपर चालकों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार सुबह पुलिस ने एक और आरोपी जलीश पुत्र सफी अहमद निवासी ग्राम सोनकपुर थान...