फरीदाबाद, फरवरी 17 -- पलवल। मंडकोला रोड पर ट्रक चालक ने हरियाणा पुलिस की बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक सिपाही जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक के दुर्घटना के वक्त नशे में होने की बात सामने आ रही है। हथीन थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि सिपाही जगमोहन 16 फरवरी को पुलिस परिवहन शाखा पलवल से सरकारी बस लेकर चंडीगढ़ हाईकोर्ट जा रहे थे। बस में जांच अधिकारी भी सवार थे। मंडकोला रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस को ओवरटेक किया और अचानक ब्रेक लगा दी। बस चालक जगमोहन ने टक्कर से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन बस ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में सिपाही जगमोहन के दोनों पैरों, बाएं हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं। उ...