सहरसा, जनवरी 23 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। मोहनपुर पंचायत में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के लिए आवंटित भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है। अतिक्रमण के कारण भवन निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। महीनों से पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित परिसर से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया लंबित है। अंचल अधिकारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन को बार-बार पत्राचार किया गया है, लेकिन समुचित पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अतिक्रमण अब तक यथावत बना हुआ है। चयनित भूमि पर बसे अतिक्रमणकारियों को अंचल कार्यालय द्वारा चिन्हित कर कई बार नोटिस देकर हटाने का निर्देश दिया गया, परंतु कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। इसके बाद अतिक्रमण वाद दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इस संबंध में अंचल अधिकारी मोनी बहन ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.