बस्ती, दिसम्बर 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में साइबर अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को आपत्तिजनक वीडियो देखने के नाम पर डरा-धमका अपना शिकार बना लिया। जालसाज ने साइबर क्राइम के तहत केस दर्ज करने की धमकी देकर अपने बताए एकाउंट में 56 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। जालसाज की सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित ने आला अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी अभिनंदन के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले शिकायकर्ता ने तहरीर देकर बताया है कि उनके मोबाइल पर गत 18 नवंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस बताते हुए कहा कि आप आपत्तिजनक वीडियो मोबाइल पर देखते हैं। यह क्राइम है और इसके लिए आपके ऊपर साइबर क्राइम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.