सीवान, अप्रैल 22 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि । जिले में ठगी और चोरी का एक नया और चिंताजनक तरीका सामने आया है, जहां अपराधी खुद को पुलिसकर्मी बताकर भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित शिव मंदिर के समीप मंगलवार सुबह देखने को मिला। बता दें कि रामनगर निवासी स्वर्गीय प्रेम सागर सिंह की पत्नी कुसुम देवी मंदिर में पूजा करने के बाद अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान एक नर्सिंग होम के पीछे स्थित गली नंबर-2 में तीन अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोक लिया। तीनों ठगों ने महिला से कहा कि वे उनके पहने हुए गहनों की चेकिंग करेंगे। पुलिस का नाम सुनकर वृद्ध महिला घबरा गईं और अपने गले का चेन व हाथ के कंगन उन्हें दिखाने लगीं। इसी दौरान आरोपियों ने चालाकी से महिला के हाथ से चार कंगन और गले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.