मोतिहारी, मार्च 31 -- हरसिद्धि ,निसं। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रिश्तेदारी में आये एक युवक के साथ मारपीट कर बाइक छीन ली गयी। पीड़ित युवक कोटवा थाना क्षेत्र के कझिया गांव निवासी राकेश यादव है। यह घटना 24 मार्च की है लेकिन, मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राकेश यादव अपने रिश्तेदार दिलीप यादव के घर आया हुआ था। दोनों किसी काम से गायघाट चौक गए थे। लौटने के दौरान वे अपाची बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों के साथ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने राकेश यादव की अपाची बाइक छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय स्तर पर खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच 26 मार्च को दिलीप के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें ...