पुलिस प्रशिक्षुओं से सात लाख की ठगी
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- केरल पुलिस के एक प्रशिक्षु अधिकारी के खिलाफ अपने साथी प्रशिक्षुओं से ठगी करने का मामला दर्ज किया। अधिकारी पर आरोप है कि उसने वर्दी दिलाने के नाम पर साथियों से सात लाख रुपये से अधिक की रकम जमा की और बाद में यह पैसा ऑनलाइन सट्टेबाजी में खर्च कर दिया। इस मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि उसने कई प्रशिक्षुओं से 7,18,320 रुपये से अधिक की रकम पुलिस ड्राई कैंटीन में जमा कराने, वर्दी की सामग्री खरीदने और वर्दी सिलने वाली एक सोसायटी को देने के नाम पर जुटाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.