पुलिस प्रशिक्षण कोर्स तैयार करने के लिए निदेशालय की अनुमति अनिवार्य
लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस विभाग में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक अलग-अलग स्तर के पाठ्यक्रम तैयार किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। पद के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण कोर्स तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि प्रशिक्षण कोर्स पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के लिखित अनुमोदन के बाद ही तैयार किए जाएंगे।
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की व्यवस्था यूपी पुलिस भी अलग-अलग पदों की जिम्मेदारियों के अनुरूत प्रशिक्षण कोर्स तैयार कराएगी। पाठ्यक्रमों को केंद्र सरकार के इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट आनलाइन ट्रेनिंग (आईजीओटी) पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रशिक्षण निदेशालय को इसकी नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण निदेशालय ने सभी कमिश्नरेट, जोन, रेंज तथा राज्य स्तरीय इकाईयों से प्रशिक्षण कोर्स से जुड़े प्रस्ताव मांगे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.