झांसी, जून 13 -- झांसी (बबीना)। बबीना के मनकुआं में सेना जमीन हैं। जिन पर बरसों से ग्रामीणों के मकान बने हैं और वह रह रहे हैं। इससे पहले सेना ने कई उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा है। शनिवार को पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ सेना अपनी जमीन को चिन्हित करने गांव मनकुआं पहुंची तो रहवासियों में हड़कंप मच गया। शनिवार को सैन्य अधिकारियों के साथ उप जिलाधिकारी सदर गोपेश तिवारी, बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू, बड़ी संख्या में सेना के जवान, पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ गांव मनकुआं पहुंची। चिन्हांकन की सूचना मिलते ही गांव के ग्रामीण जुट गए। अधिकारियों से अपने मकानों को न तोड़ने की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- पुलिस-प्रशासन संग सेना ने अपनी जमीन की चिन्हित ग्रामीणों का कहना था कि उनके पूर्वज बरसों से इस स्थान पर रह रहे हैं। उन्होंने अपने घरों के निर्माण ...