देहरादून, अप्रैल 16 -- जोशीमठ। बदरीनाथ धाम यात्रा के लिए नियुक्त पुलिस प्रशासन ने भगवान नरसिंह बद्री के दर्शन किए। नोडल अधिकारी और अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान (आईपीएस) एवं पुलिस कप्तान सुरजीत सिंह पंवार ने नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह के प्रातः कालीन अभिषेक पूजा-अर्चना में भाग लिया। नरसिंह बद्री मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आदि जगद्गुरु शंकराचार्य के कोठ व पवित्र गद्दी दर्शन पूजन किया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भगवान नरसिंह का अंगवस्त्र प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह भी पढ़ें- इस साल चारधाम यात्रा में आपदा से बचाएंगे 48 पड़ाव, फोटो-वीडियो पर पाबंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...