पुलिस प्रशासन ने ग्राम समाज के कटे पेड़ कब्जे में लिए
बिजनौर, जून 18 -- गांव औरंग शाहपुर बनवारी निवासी सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ व्यक्तियों ने चकरोड एवं कब्रिस्तान की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को बेच दिया।आरोप लगाया कि चकरोड की भूमि को काफी समय पहले काट कर कब्रिस्तान में शामिल कर लिया गया। चक रोड में ग्राम समाज के यूकेलिप्टस के लाखों रुपए के पेड़ खड़े थे। बुधवार को कुछ लोगों ने हम साज होकर चकरोड एवं कब्रिस्तान की भूमि पर खड़े पेड़ों का 60 हजार रुपए में सौदा कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार ने पेड़ों का कटान लगा दिया। मामले की गंभीरता को लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल को जांच कार्यवाही के आदेश दिए। लेखपाल आशीष त्यागी ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। उधर एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है मामले में जांच कर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.