बागेश्वर, मार्च 14 -- घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम ने नगर के होटलों व रेस्टोरेंटों में छापेमारी की। सभी से होटलों में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायद दी। साथ ही वैकल्पिक ईधन के रूप में लकड़ी तथा इंडेक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। सख्त लहजे में कहा कि यदि कहीं से भी शिकायत मिली तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगी है। इसके बाद घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी होने का खतरा बढ़ गया है। जबरन लोग दुकानों में स्टॉक जमा न करें इस पर भी प्रशासन ने सख्ती कर दी है। एसडीएम प्रियंका रानी के नेतृत्व नगर के होटलों व रेस्टोरेंटों में छापेमारी की गई। घरेलू सिंलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न हो इस पर विशेष फोकस किया गया। इस दौरान कहीं भ...