आदित्यपुर, जून 9 -- चांडिल। चांडिल के आसनबनी स्थित पंचायत सचिवालय में पुलिस प्रशासन ने बैठक कर अंधविश्वास, डायन बिसाही और अन्य कुप्रथाओं के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया। मौके पर मौजूद एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने ग्रामीणों को बच्चा चोरी की अफवाह, साइबर अपराध, डायल-112, सड़क सुरक्षा नियम एवं नशा मुक्ति के खिलाफ कानूनी प्रावधानों को बताया। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। कानून को अपने हाथों में न लें। उन्होंने बताया कि किसी महिला को डायन कहने पर सजा एवं जुर्माना का प्रावधान है। बैठक में थाना प्रभारी संतन तिवारी एवं पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ग्राम सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...