आगरा, मार्च 15 -- जनपद में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में रविवार को शांति व सुचिता के साथ संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 6240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 4705 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। दोनों पालियों में 1535 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र चेक करने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 10 परीक्षा केंद्रों पर 3120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से सुबह की पाली में 2345 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा में 775 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे हैं। रविवार को शाम की पाली में आयोजित परीक्षा में भी 3120 परीक्षार्थी पंजीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.