कोडरमा, दिसम्बर 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के योगीडीह गांव में पिछले कई वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद का अंत आखिरकार हो गया। बुधवार को प्रखंड प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी में विवादित जमीन का समाधान कराया गया तथा संबंधित रैयतों को उनकी जमीन पर विधिवत कब्जा दिलाया गया। जमीन की रैयत हेमंती देवी (पति महेंद्र रविदास) एवं सावित्री देवी (पति बद्री नाथ यादव), दोनों निवासी योगीडीह, को उनके वैध स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी, पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत के मुखिया अमर कुमार, तथा कई प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुई। अंचलाधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के दाखिल-खारिज, जमीन के मूल कागजात, रसीद सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासन ने उनके हक में फैसला सुनाया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.