हापुड़, फरवरी 20 -- तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम को देखकर हसुपुर के जंगल में खनन करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर लिया है। वहीं टीम की कार्रवाई के बाद से खनन करने वाले लोगों में खलबली मच गई है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर शुक्रवार की सुबह को एक प्रशासन और पुलिस की टीम का गठन किया गया। सुबह के समय गांव हसुपुर के जंगल में खनन होने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर टीम बताए गए स्थान पर पहुंचे तो खनन करने वाले आरोपी मौके से अपने अपने वाहनों को लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.