सहरसा, अप्रैल 20 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 11 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के लिए सोमवार को चाक चौबंद व्यवस्था के बीच चुनाव और मतदान होगा। जिले के महिषी, सत्तरकटैया, सौरबाजार, सिमरी बख्तियारपुर एवं सोनवर्षा में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न कराने के लिए सेक्टर दण्डाधिकारियों, सुपर जोनल दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपेश कुमार और एसपी हिमांशु ने जारी संयुक्त आदेश में कहा है कि सभी मतदान स्थल पर पूरी तरह विधि व्यवस्था बनाकर रखें। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे होगा। मतदान मतपत्रों द्वारा संपन्न कराया जायेगा।मतदान यह भी पढ़ें- सहरसा : पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में आज पैक्स का होगा चुनाव के तुरन्त बाद मतगणना होगी। डीएम और एस...