झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। टहरौली तहसील के कुकरगांव घाट पर धड़ल्ले से बालू का खनन हो रहा था। इसकी शिकायत पर बुधवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। लेकिन, घाट खाली मिले। कुकरगांव और पथरेडी में अवैध खनन के बाद किसानों के खेतों को चौपट करने की शिकायत हुई थी। इसको लेकर टहरौली एसडीएम गौरव आर्या, पुलिस बल व् खनिज इस्पेक्टर संतोष पाल के साथ कुकरगांव पहुंचे। वहीं इसकी सूचना पहले ही खनिज माफियाओं को लग गई थी। लिहाजा, घाट खाली मिला। काफी देर तक टीम वहां रही। कुकरवार में नाप की गई। कुछ देर बाद गांव पथरेडी पहुंची। जहां फोटोग्राफी की गई। सूत्र बताते हैं कि इससे पहले ही खनिज माफिया पहले ही वहां से चले गए। मशीनों को हटा लिया गया। ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुँचे अधिकारियों को बताया गया कि यहां से सामान हटा लिया गया। एसडीएम की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.