ललितपुर, मार्च 23 -- जनपद के थाना जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा में रहने वाली 27 वर्षीय अंजू पत्नी महेंद्र ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर जमीनी विवाद में राजीनामा के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। जाखलौन निवासी अंजू के पिता का एक दुकान को लेकर कस्बे में ही रहने वाले विपक्षी शिखर चंद्र से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसी प्रकरण में राजीनाम का दाबाव बनाने के लिए विपक्षी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों के साथ मिली है और उन पर राजीनामा का दबाव बना रही है। पुलिसकर्मियों ने उसे और उसके भाई को कई बार थाने बुलाया। इस कारण परेशान होकर उसने जहर खा लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.