देवरिया, नवम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी की टंकी से महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक के मिले शव के मामले की जांच कर रही पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्वास्थ्यकर्मी गुरुवार को भड़क गए। पुलिस पर जांच के नाम पर प्रताड़ित करने व एक स्टाफ नर्स की तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही प्राचार्य से मुलाकात की। प्राचार्य ने डीएम व एसपी से इस प्रकरण पर बात करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे शांत हुए। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस प्रताड़ना बंद न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मेडिकल कालेज के ओपीडी भवन के ऊपर पांचवीं मंजिल पर बनी पानी की टंकी में 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। शव का शिनाख्त अशोक गांवडे निवासी आदित्य विश्व कॉम्पलेक्स चंद्रोदय कॉम्पलेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.