सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- सिद्धार्थनगर। एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने बुधवार को पुलिस पेंशनर के साथ पुलिस लाइंस सभागार में बैठक की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। एसपी ने पुलिस पेंशनर्स की त्रैमासिक गोष्ठी में पुलिस पेंशनर की समस्याओं और सुझाव को सुनकर आश्वासन दिया। पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। पुलिस पेंशनर्स को अवगत कराया गया कि बीट पुलिस अधिकारी के गांव में पहुंचने पर उसका अपेक्षित सहयोग करें। साइबर अपराधों के संबंध में सभी को सचेत किया। अपना ओटीपी किसी को भी शेयर ना करने के लिए बताया। उन्होंने पुलिस के कार्यों का जनता में फीडबैक व सुझाव भी देते रहने को कहा। सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, राजकुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक बीएन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.