चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में शुक्रवार को एएसपी सत्यपाल सिंह की मौजूदगी में पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई। इसमें पेंशनर्स को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं आदि की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का एएसपी ने भरोसा दिया। एएसपी ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह लोग अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग कर कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। वर्तमान समय में साइबर ठग सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपना शिकार बना रहे है। उनको जीवित प्रमाण पत्र, सीबीआई, ईडी, एटीएस आदि के अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी का शिकार किया जा रहा है। इससे बचने के लिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। इसके साथ ही एएसपी ने पेंशनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.