पुलिस पेंशनर्स की सीपी ने सुनी समस्याएं
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की। पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। मेडिकल बिलों एवं पेंशनर्स के अन्य प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सूर्यबली सिंह को पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन का पुनः ध्वनिमत से अध्यक्ष चुने जाने पर पुलिस आयुक्त ने बधाई दी। पेंशनर शिशिर त्रिवेदी ने अपनी पुत्री आकांक्षा त्रिवेदी की लिखी पुस्तक 'रीडीफाइनिंग वोमैनहुड इन इंडिया' पुलिस आयुक्त को भेंट की। पुलिस आयुक्त ने सभी से साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.