पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले पूर्व प्रधान समेत चार को तीन-तीन साल की सजा
बागपत, जुलाई 1 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव के पास वर्ष 2020 में महिला और पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में निवाड़ा गांव के पूर्व प्रधान और उसके तीन साथियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई, साथ ही आरोपियों पर नौ हजार से अधिक का अर्थदंड़ लगाया गया। एडीजीसी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को बागपत कोतवाली पुलिस निवाड़ा पुलिस चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एसआई सुभाष चंद के फोन पर चौहान ढाबे के पास झगड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद एसआई सुभाष चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमला करने के दोषी तीन आरोपितों को सजा वहां निवाड़ा गांव के पूर्व प्रधान अर्जुन और उसके साथी बागपत के मेरठ रोड निवासी महिला सुनीता के साथ झगड़ रहे थे। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो पूर्व प्रधान ने साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.